Loading...

सिरसागंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 29 June 2026, 20:32 57 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद: थाना सिरसागंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं की रोकथाम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर जायमई नगर पुल से सिरसागंज की ओर आने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुमित पुत्र नरेश निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 83 एके 9107 बरामद की।पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 329/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक अरुण अधाना तथा हेड कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24