Loading...

फिरोजाबाद जिले में 52 मीट्रिक टन डीएपी और यूरिया खाद का पर्याप्त स्टॉक पहॅुचा, इस बार खाद की नही होगी किल्लत

Gargachary Times 29 June 2026, 20:33 73 views
Firozabad
फिरोजाबाद जिले में 52 मीट्रिक टन डीएपी और यूरिया खाद का पर्याप्त स्टॉक पहॅुचा, इस बार खाद की नही होगी किल्लत
फिरोजाबाद में पिछले वर्ष खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ा था। कई स्थानों पर लंबी कतारें लगी थीं और किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बार ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। कृषि विभाग और सहकारिता विभाग की निगरानी में जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक फिरोजाबाद जिले में डीएपी खाद की दो रैक पहुंच चुकी हैं, जिनमें करीब 52 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा यूरिया की एक रैक भी जिले में पहुंच चुकी है, जिसमें 1500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जिले में वर्तमान समय में डीएपी और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खाद का वितरण सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्रों और अधिकृत निजी विक्रेताओं के माध्यम से कराया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर और आसानी से खाद मिल सके। जिला प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। कृषि एवं सहकारिता विभाग की टीमें लगातार खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है या खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत केंद्रों से ही खाद खरीदें और निर्धारित मूल्य पर ही खरीदारी करें। यदि कहीं खाद की उपलब्धता में समस्या आती है या कोई अनियमितता दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। समय पर खाद उपलब्ध होने से धान, मक्का, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई भी बिना किसी बाधा के हो सकेगी। पिछले साल खाद की किल्लत से सबक लेते हुए इस बार योगी सरकार ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिरोजाबाद जिले में डीएपी और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक पहुंच चुका है। प्रशासन का दावा है कि सरकारी मानकों के अनुसार जिले में फिलहाल खाद की कोई कमी नहीं है
Follow Samachar24