Loading...

ऑनलाइन महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर फिरोजाबाद पुलिस को दिया गया विशेष साइबर प्रशिक्षण

Gargachary Times 29 June 2026, 20:39 97 views
Firozabad
ऑनलाइन महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर फिरोजाबाद पुलिस को दिया गया विशेष साइबर प्रशिक्षण
फिरोजाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ते ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विशेष साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आदित्य लांग्हे के निर्देशन, राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण तथा चंचल त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय लखनऊ की साइबर शाखा एवं Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें OCWC (Online Crime Against Women), NCMEC एवं TIP Line से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में जनपद में तैनात साइबर कार्य से जुड़े पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों की पहचान, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, NCMEC एवं TIP Line से प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की विवेचना और समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले ऑनलाइन अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकों और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Follow Samachar24