Loading...

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-112 पर हुआ सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत

Gargachary Times 30 June 2026, 19:42 40 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-112 पर हुआ सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-112 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए बताया जा रहा है कि बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस और एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारण एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है
Follow Samachar24