Loading...

गोपाल बाग में जर्जर सड़क व जलभराव से लोगों का जीवन बेहाल, आरसीसी सड़क व नाला निर्माण की मांग

Gargachary Times 30 June 2026, 19:43 62 views
Mathura
गोपाल बाग में जर्जर सड़क व जलभराव से लोगों का जीवन बेहाल, आरसीसी सड़क व नाला निर्माण की मांग
राया। नगर पंचायत राया के वार्ड संख्या-5 स्थित हनुमान मढ़ी–गोपाल बाग मार्ग की जर्जर सड़क एवं जलभराव की समस्या को लेकर समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है तथा समीप स्थित पोखर का दूषित पानी सड़क पर भरा रहने से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आवागमन बाधित होने के साथ-साथ गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय), मथुरा को प्रार्थना पत्र देकर हनुमान मढ़ी–गोपाल बाग मार्ग पर आरसीसी सीमेंटेड सड़क तथा नाली/नाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जनहित को देखते हुए शीघ्र निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर शुरू कराने की मांग की है।
Follow Samachar24