Loading...

फरह थाने के एसएसआई महिपाल सिंह को ढोल-नगाड़ों संग दी गई विदाई, बरसे 151 किलो फूल

Gargachary Times 30 June 2026, 19:47 77 views
Mathura
फरह थाने के एसएसआई महिपाल सिंह को ढोल-नगाड़ों संग दी गई विदाई, बरसे 151 किलो फूल
फरह। थाना फरह में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के सेवा निवृत्त होने पर मंगलवार को थाना परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और स्वजनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच एसएसआई महिपाल सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने 151 किलो फूल बरसाकर उन्हें यादगार विदाई दी। कार्यक्रम में उनके पूर्व सहयोगी और परिचित भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। वक्ताओं ने महिपाल सिंह के लंबे और सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा की। उनके मिलनसार व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। महिपाल सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। आमजन से उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा। विदाई के समय समारोह का माहौल भावुक हो गया। एसएसआई महिपाल सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी में जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। थाना स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अजय मालिक,धाम चौकी आंनद शर्मा,टोल चौकी इंचार्ज, अभिलाख सिंह, साइवर इंचार्ज अमन भाटी , एसआई शेखर सिंह , पंकज यादव, रोहित सिंह,दीपक, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, छेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24