Loading...

BPSC में 30वीं रैंक प्राप्त कर SDM/SDC बने जयप्रकाश शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन एवं सम्मान

Gargachary Times 30 June 2026, 19:48 57 views
Dholpur
BPSC में 30वीं रैंक प्राप्त कर SDM/SDC बने जयप्रकाश शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन एवं सम्मान
धौलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट 30वीं रैंक प्राप्त कर SDM/SDC (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) पद पर चयनित जयप्रकाश शर्मा का रविवार को बनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में समाजजनों द्वारा भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने जयप्रकाश शर्मा का माल्यार्पण एवं सम्मान कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश शर्मा की सफलता पूरे क्षेत्र एवं समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने न केवल अपने परिवार और गांव जया (कुम्हेर, डीग) का, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपने संबोधन में जयप्रकाश शर्मा ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए कहा कि "जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी लगन, मेहनत, अनुशासन एवं धैर्य के साथ निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।" उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अध्ययन करने तथा कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश शर्मा वर्तमान में धौलपुर तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे जयपुर के महाराजा कॉलेज के छात्र रहे हैं, UPSC (IAS) का साक्षात्कार दे चुके हैं तथा इतिहास विषय में NET-JRF भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुओं को दिया। समारोह में श्रीनिवास शर्मा, रामगोपाल शर्मा, गिरदावर सुरेंद्र दीक्षित डॉ.महावीर सिंह दुबे,यतीश शर्मा,जगदीश प्रसाद ,बनबारी लाल शर्मा,रामनिवास पाराशर,वासुदेव गर्ग,जगदीश प्रसाद,भरत त्रिपाठी,रामभरोसी वघेला,संजय सिंह लोधी,प्रेम किशोर, रामनिवास अग्रवाल,दीपा रेडिमेड,राजेंद्र लोधी,रामबरन वघेला,मुकेश, महावीर, संदीप शर्मा, प्रेमकिशोर ,श्रीनिवास शर्मा, तुलसीप्रसाद,सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं विप्र बंधु उपस्थित रहे। सभी ने जयप्रकाश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे।
Follow Samachar24