Loading...

ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में तहसीलों में हड़ताल, बैनामे ठप, अधिवक्ताओं का धरना जारी

Gargachary Times 30 June 2026, 20:10 56 views
Firozabad
ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में तहसीलों में हड़ताल, बैनामे ठप, अधिवक्ताओं का धरना जारी
फिरोजाबाद। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में जनपद की सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखक संघ का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और टूंडला समेत जिले की सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के चलते बैनामा और रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे दूर-दराज से पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रजिस्ट्री कार्य ठप रहने से सरकार को भी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।शिकोहाबाद तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य धरने पर बैठे और ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री व्यवस्था का निजीकरण अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हितों के खिलाफ है तथा इससे आम जनता को भी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल ई-रजिस्ट्री के निजीकरण का निर्णय वापस ले। धरना दे रहे पदाधिकारियों का कहना है कि लगातार बैनामे बंद रहने से सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के स्टांप शुल्क और पंजीकरण राजस्व का नुकसान हो रहा है। आंदोलन के चलते तहसीलों में पूरे दिन सामान्य कामकाज प्रभावित रहा।
Follow Samachar24