Loading...

शिकोहाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 30 June 2026, 20:12 52 views
Firozabad
शिकोहाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को शिकोहाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में संपन्न हुआ। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र अंतर्गत संचालित फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया।अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने दिया जाए तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने और पॉस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
Follow Samachar24