अरांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
30 June 2026, 20:12
62 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना अरांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मैनपुरी जनपद से पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अरांव में दर्ज मुकदमा संख्या 129/25 धारा 137(2)/142 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि चौहान पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम चौरासी थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, निरीक्षक मुकेश कुमार (सर्विलांस प्रभारी), उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सुधीर कुमार, अकरम, देवेश कुमार सहित थाना अरांव, एसओजी एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।