सिरसागंज पुलिस व एसटीएफ को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर लखन गिरफ्तार
Gargachary Times
30 June 2026, 20:12
82 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अपराधी लखन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा ने संयुक्त कार्रवाई की।पुलिस टीम ने उखरेंड कट के पास चौकी कठफोरी क्षेत्र से 29 जून 2026 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी लखन पुत्र महेंद्र गिहार निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा और इटावा जनपदों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसागंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसटीएफ के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम, रविंद्र सिंह, बृजराज सिंह, चालक कांस्टेबल महेश रावत तथा कांस्टेबल अमित सिंह शामिल रहे।