Loading...

फिरोजाबाद को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1427 आवासों का लक्ष्य, डीएम ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

Gargachary Times 30 June 2026, 20:14 52 views
Firozabad
फिरोजाबाद को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1427 आवासों का लक्ष्य, डीएम ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गरीब, निराश्रित, घुमंतु नट जनजाति एवं बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद फिरोजाबाद को कुल 1427 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि आवंटित कुल 1427 आवासों में 931 आवास सामान्य श्रेणी तथा 496 आवास अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लाभार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों को आधार बनाकर विकास खंडवार पुनर्संयोजित लक्ष्य तय किए गए हैं।विकास खंडवार आवंटन में एका को सर्वाधिक 275 आवास आवंटित किए गए हैं, जिनमें 205 सामान्य एवं 70 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद विकास खंड को 272 आवास, हाथवंत को 248, मदनपुर को 149, अरांव को 148, नारखी को 122, शिकोहाबाद को 86, जसराना को 74 तथा टूंडला को 53 आवासों का लक्ष्य दिया गया है।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभार्थियों का चयन समयबद्ध ढंग से करते हुए ‘आवास सॉफ्ट’ पोर्टल पर पंजीकरण एवं स्वीकृति की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवास आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र परिवारों तक ही पहुंचे।जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24