Loading...

फिरोजाबाद में राज्य कर विभाग की सघन चेकिंग, 51 मालवाहक वाहन जांचे

Gargachary Times 30 June 2026, 20:15 87 views
Firozabad
फिरोजाबाद में राज्य कर विभाग की सघन चेकिंग, 51 मालवाहक वाहन जांचे
फिरोजाबाद। जनपद में कर चोरी रोकने और राजस्व सुरक्षा के उद्देश्य से राज्य कर विभाग की सचलदल इकाई द्वारा मंगलवार को प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान परिवहित माल से संबंधित 73 ई-वे बिलों की स्कैनिंग एवं सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन पड़ताल करते हुए कर नियमों के अनुपालन की जांच की तथा राजस्व सुरक्षा सुनिश्चित की। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और शासन को राजस्व हानि से बचाया जा सके।
Follow Samachar24