Loading...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 32 घायल

Gargachary Times 30 June 2026, 20:16 3 views
Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 32 घायल
बस चालक की लापरवाही पर मुकदमा दर्ज। थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:35 बजे माइलस्टोन 111-112 के बीच उस समय हुआ, जब गोला बस सर्विस की वोल्वो बस (BR 28P 4723) आगे चल रहे ट्रेलर (RJ 47 GA 8143) से पीछे से टकरा गई। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि सुरक्षित बचे 29 यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान उपदेश कुमार (32), निवासी मैनपुरी (बस चालक), हरिओम (36), निवासी अमेठी, खुर्शीद अंसारी (25) तथा मुबारक (22), दोनों निवासी उन्नाव के रूप में की है। इस मामले में मृतक खुर्शीद अंसारी के भाई दानिश अंसारी की तहरीर पर थाना राया में बस चालक उपदेश कुमार के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Follow Samachar24