Loading...

बुलन्दशहर के स्याना गांव थौना में ट्रेनिंग करके घर वापस हो रहे फौजी का किया सम्मान

Gargachary Times 30 June 2026, 20:54 60 views
Bulandshahr
बुलन्दशहर के स्याना  गांव थौना में  ट्रेनिंग करके घर वापस हो रहे फौजी  का किया सम्मान
जनपद बुलंदशहर के राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के संस्थापक इंजीनियर लोधी दयाराम सिंह वर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग मीना सिंह लोधी और संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनिंग पूरी करके घर वापसी लौट रहे शिवम कुमार पुत्र राकेश सिंह जी को संगठन का प्रतीक चिन्ह देकर और गले में सनातन धर्म का पटका पहनाकर सम्मानित किया और कहां ऐसे होनहार नौजवानों को हम सब मिलकर सलूट करते हैं और ऐसे महान स्कूल एस. डी. पब्लिक स्कूल थौना जिला बुलंदशहर के गुरुओं और माता-पिता को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान ऐसे नौजवान साथियों के माता-पिता व परिवार को सदा सलामत रखना और देश सेवा के लिए समर्पित नौजवानों को हमेशा विजय प्राप्त करने का हौसला प्रदान करना इस मौके पर संगठन के संस्थापक ने कहा कि जब-जब कोई भी देश की सेवा के लिए कार्य करेगा हम और हमारा पूरा संगठन उनका और उनके परिवार के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा
Follow Samachar24