Loading...

किसानों ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो होगा ट्रैक्टर मार्च

Gargachary Times 30 June 2026, 20:56 63 views
Bulandshahr
किसानों ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो होगा ट्रैक्टर मार्च
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले आज हजारों किसानों ने बुलंदशहर विद्युत विभाग के खंड कार्यालय में तीनों क्षेत्रों के मुख्य अभियंता/चीफ का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। घेराव के दौरान जिलेभर से आई बिजली की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया। किसानों की मुख्य मांगें और वार्ता के बिंदु: सौहरखा में लाइन शिफ्टिंग:* ग्राम पंचायत सौहरखा में किसान यूनियन भानु द्वारा बन रहे जनसमस्या निस्तारण कार्यालय के ऊपर से गुजर रही 11KV लाइन को रोड किनारे शिफ्ट करने की मांग उठाई गई। किसानों ने कहा जान का खतरा है। विजिलेंस की गुंडागर्दी पर रोक:* विजिलेंस टीम द्वारा बिना नोटिस, बिना महिला पुलिस के घरों में घुसकर छापेमारी और वीडियो बनाने का पुरजोर विरोध किया गया। किसानों ने इसे "महिला उत्पीड़न व अनाधिकृत प्रवेश" करार दिया। चोरी के नाम पर वसूली बंद हो:* आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग "चोरी" के नाम पर हजारों लोगों के नाम नोटिस में दर्ज करता है, पर FIR केवल उन्हीं पर होती है जिनसे अवैध वसूली नहीं हो पाती। "जो पैसा दे वो बच जाए, जो न दे वो जेल जाए" - इस व्यवस्था की निंदा की गई। झूठी FIR वापस लो:* यूनियन के एक कार्यकर्ता पर दर्ज गलत FIR को अधिकारी खुद गलत मान गए। अधिकारियों ने FIR में "फॉर" लगाकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बिजली कटौती व ट्रांसफार्मर:* मौजपुर, फीडर दौलतपुर व सतवरी गांव का ट्रांसफार्मर 1 महीने से खराब पड़ा है। चीफ ने 24 घंटे में बदलने का वादा किया। बिजली कटौती पर 1-2 दिन में सुधार का आश्वासन मिला। स्मार्ट मीटर का विरोध:* किसानों ने जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध दर्ज कराया। कहा पहले बिल ठीक करो फिर मीटर लगाओ 7 दिन का अल्टीमेटम:* घेराव के बाद अधिकारियों ने किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए 5 दिन का समय मांगा। किसान नेताओं ने साफ कहा - "अगर 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो पूरे जिले से ट्रैक्टर मार्च निकालकर विद्युत विभाग कार्यालय का दोबारा घेराव किया जाएगा।" नेतृत्व में कौन-कौन रहें इस ऐतिहासिक घेराव में गौरव प्रधान सौरखा जी - मेरठ मंडल अध्यक्ष, अजय ठाकुर - जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, गौरव नागर - युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष, प्रवेश भाई - युवा NCR अध्यक्ष, विवेक यादव - पश्चिम UP अध्यक्ष छात्र सभा, नरेंद्र यादव - मेरठ मंडल संगठन मंत्री, नुमान जी - वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,रूपा प्रधान जी मेरठ मंडल प्रभारी सहित बुलंदशहर, स्याना,खानपुर, खुर्जा, डिबाई, अनूपशहर की पूरी टीम मौजूद रही।
Follow Samachar24