Loading...

कांग्रेस पार्टी के प्रभारी का मथुरा आगमन पर राया कट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Gargachary Times 1 July 2026, 20:04 54 views
Mathura
कांग्रेस पार्टी के प्रभारी का मथुरा आगमन पर राया कट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राया: (अमित अग्रवाल) कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी का प्रथम बार मथुरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा राजेन्द्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी बनाये जाने पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय राया कट पर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने फूल माला और स्मृतिचिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा के लोगो द्वारा राम मंदिर से चंदा चोरी कर भगवान राम को नही छोड़ा वो जनता को कैसे छोड़ सकती है। आगामी चुनावों में जनता जनार्दन इन लोगो को सत्ता से उखाड़कर सबक सिखायेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ वेदांत शर्मा सरवन अहमद पुनीत चौबे श्यामसिंह मोनू चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24