Loading...

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

Gargachary Times 1 July 2026, 20:20 52 views
Mathura
अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
संवाददाता मनोज अग्रवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वाष्णेय ने कहा कि अखिलेश यादव केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने राम मनोहर लोहिए और जानेश्वर मिश्रा द्वारा बताए गए समाजवादी सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए पार्टी की परंपराओं को आगे बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद अखिलेश गौतम एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत वाष्णेय ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों के हित में लागू की गई योजनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। कार्यक्रम में दीपक गोयल, कौशल शर्मा, निखिल शर्मा, रोबिन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow Samachar24