Loading...

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Gargachary Times 1 July 2026, 20:23 62 views
Mathura
समाजवादी अधिवक्ता सभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मथुरा में अधिवक्ता सभा कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं तथा अखिलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजवादी अधिवक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज यादव, जिला महासचिव यशपाल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सनी यादव, रविंद्र मोहन शर्मा, रवि धनगर, दीपक पसारिया शर्मा, राजू गोस्वामी, चंद्र प्रकाश धनगर, हरिओम शर्मा, सत्यवान गोस्वामी, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow Samachar24