Loading...

संचारी रोग अभियान की सफलता जन-सामान्य को जागरूक करने के साथ स्वच्छता अपनाने पर निर्भर- जिलाधिकारी

Gargachary Times 1 July 2026, 20:24 63 views
Mainpuri
संचारी रोग अभियान की सफलता जन-सामान्य को जागरूक करने के साथ स्वच्छता अपनाने पर निर्भर- जिलाधिकारी
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कलैक्टेªट से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों में उपचार से बेहतर बचाव है, मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जन-सामान्य को जागरूक करना होगा, उन्हें अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने, साफ पानी एकत्र न होने देने, खुले में शौच न जाने, घर के कूलर, गमलों, जल-पात्रों की सफाई करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने यथासंभव मच्छरदानी का प्रयोग करने, पीने हेतु स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि लोगों को वैक्टर जनित बीमारी यथा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित रहेगा, अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरुक किया जाएगा, इस दौरान 11 जुलाई से दस्तक अभियान भी शुरू होगा इसके अंतर्गत 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लागों के स्वास्थ्य का हाल पूछेगी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी भी देगीं, अभियान के दौरान हाथ धोने के बारे में भी जागरुक किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस मौसम में खुद से बीमारियों को दूर रखने के लिए हाथों का साफ रखना आवश्यक है यदि हाथों को साफ रखेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगी, हाथ साफ रखने की आदत आपको डायरिया, फ्लू इत्यादि से बचा सकती है, डायरिया होने के मुख्य वजहों में से एक गंदे हाथों से कुछ खाना होता है। उन्होने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान दि. 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर दस्तक देंगी, घर-घर जाकर बुखार, खांसी, किसी भी प्रकार की एलर्जी, कुष्ठ रोग, टी.बी. इत्यादि की जानकारी करेंगी साथ ही तय मानक से कम वजन के बच्चों का भी चिन्हांकन करेंगी है, ऐसे लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर एकत्र कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा, जिससे मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया जा सके, अभियान के दौरान ई-सुमन के फार्मूला के तहत हाथ धोने के बारे में भी जागरुक किया जाएगा। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के प्रत्येक विद्यालय में प्रार्थना सभा में छात्रों को साफ-सफाई रखने, खाने से पूर्व सही प्रकार से हाथ धोने के लिए जागरूक किया जायेगा साथ ही छात्रों के माध्यम से उनके घर तक साफ-सफाई रखने के संदेश के साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे में परिजनों को प्रेरित किया जायेगा, अभियान के दौरान विशेष तौर पर जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी, नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, एंटी लारवा छिड़काव, झाड़ियों का कटान, उथले हेडपंपों के चिन्हांेकन, पशु बाडांे की साफ-सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए ईशन नदी पुल, क्रिश्चियन तिराहा, भंावत चौराहा, करहल चौराहा, बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस होते हुए सी.एम.ओ. कार्यालय पर समाप्त हुयी, रैली के माध्यम से आमजन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों, घर में उपलब्ध जलपात्रांे की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय शुक्ला, जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद खान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, बाल विकास परियेाजना अधिकारी हरीओम बाजपेई, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डॉ. डॉ. विवेक राजपूत, धर्मेन्द्र कुमार, हरिभान सिंह चौहान, विक्रेश यादव, विजय कुमार, राजीव कुमार, मो. अकमल, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24