संविधान बदलने के लिए भाजपा सांसदों को खरीद रही है: अखिलेश यादव
Gargachary Times
1 July 2026, 20:29
51 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी से बड़ी उम्मीदे है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम संकल्प लेते है कि प्रदेश की जनता को नई सरकार देंगे। प्रदेश की समस्याओं का समाधान करेंगे। पीडीए समाज का सम्मान होगा। सामाजिक न्याय का राज होगा। समाजवादी सरकार में प्रेम, दया, अपनापन से समाज का कल्याण किया जाएगा। अयोध्या नैमिषारण्य समेत अन्य तीर्थ स्थलों से आये साधु-संतों महंतों एवं विभिन्न धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है। प्रभु श्रीराम ने रास्ता दिखा दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जन्मदिन के अवसर पर उमड़े जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी है। थानों, तहसीलों, अस्पतालों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा चालू और चालाक पार्टी है। आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करती है। भाजपा नकारात्मक पार्टी है। सब बुराइयों की जड़ भाजपा है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को ठुकरा दिया। जनता ने भाजपा को हरा दिया। तो संविधान बदलने के लिए सांसदों को खरीद रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा को संविधान नहीं बदलने देगी।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके है। भगवान श्रीराम भाजपा से पहले से है। सब लोग पहले से मानते है। घरों में भगवान राम की पूजा होती रही है। भाजपा ने रामधन चोरी किया है। भाजपा ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जनता ने भाजपा को हरा कर संविधान बचा लिया था। अब भाजपा सांसदों को तोड़कर, खरीद कर संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का एक नाम भगवान श्रीराम का है और दूसरा नाम बाबा साहब का संविधान है। भाजपा ने दोनों को दगा दे दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। भाजपा भ्रष्टाचार करके सरकार बनाती हैं और फिर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार करती है। उसके लिए धन ही धर्म है। राम मन्दिर चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। चढ़ावा चोरी का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी बंद कर दिये गये थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी में दूध का दूध और पानी का पानी भले न हो, लेकिन राम मंदिर में चढ़ाया गया सोने का सोना, चांदी का चांदी और हीरे जवाहरात, चांदी और सोने की खडा्ऊ वापस हो जाए।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जब इटावा में केदारेश्वर भगवान का मन्दिर बनाना शुरू किया तो हमें नहीं पता था कि यह श्रीशक्ति अक्ष रेखा पर आ जायेगा। लेकिन जब मन्दिर बनाने वाले एस्ट्रोलोजी और एस्ट्रोनामी के लोगों ने देखा तो उसी पर आया। यह काम हम नहीं कर रहे हैं। हम केवल माध्यम है। इसी तरह से भगवान श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जानकारी मिली। हिम्मत जुटाकर, प्रभु श्रीराम का असली भक्त बनकर हमें ट्यूट करना पड़ गया। सोचिए अगर हम लोग गलत होते तो भाजपा हमारे खिलाफ कितना कुछ प्रचार करती। लेकिन आज राम मन्दिर के चढ़ावा में चोरी पकड़ी गई। आज तमाम चैनलों को भी अपनी साख बचाने के लिए बहस करनी पड़ रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई एक जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में हर विभाग में हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्यावासियों की समस्याओं, जमीनों में हो रहे हेरफेर और भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी को पहले ही उठाया था लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। हमने मुद्दा मुद्दा बनाने के लिए समस्याओं को कभी नहीं उठाया। समाजवादी पार्टी चाहती थी, समस्याओं का समाधान हो। अयोध्यावासियों की मदद हो। उनके साथ अन्याय अत्याचार न हो। लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। आज जो कुछ खुलासा हो रहा है सब प्रभु श्री राम की कृपा से हो रहा है। भाजपा ने अयोध्या और अयोध्यावासियों से धोखा किया है। समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर अयोध्या की संस्कृति हेरिटेज और उसकी असली पहचान को बचाते हुए आधुनिक और सर्वसुविधाओं से युक्त सुन्दर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी समाज की संस्कृति और हेरिटेज से लेना देना नहीं है। भाजपा हर काम राजनीतिक लाभ के लिए करती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मिलावटखोरी चरम पर है। मुनाफा कमाने के लिए लोग मिलावटखोरी कर रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को खाने पीने का सामान शुद्ध मिले। मिलावटखोरी की जांच के लिए सरकार के पास विभाग है। उसका काम है जांच करना और मिलावटखोरी को रोकना।
उन्होंने कहा कि किसी स्तर पर और किसी भी चीज में मिलावटखोरी नहीं होनी चाहिए। जो लोग स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वे कुछ भी कर सकते हैं।
अखिलेश यादव को जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद धर्मेन्द्र यादव, आरके चौधरी, बाबू सिंह कुशवाहा, सनातन पाण्डेय, राम भुआल निषाद, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व सांसद पी.एल पूनिया, श्रीमती कौशरजहां, पूर्व मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा, विधायकगण दुर्गा प्रसाद यादव, संग्राम यादव, नफीस अहमद, सुरेश यादव, जासमीर अंसारी, पूजा सरोज, सचिन यादव, अतुल प्रधान, डॉ. रागिनी सोनकर, आशु मलिक, मुकुल यादव, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, अम्बिका चौधरी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, श्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह सुनील सिंह साजन, डॉ. राजपाल कश्यप, डॉ. मधु गुप्ता, श्रीमती कान्ती सिंह, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, अयोध्या के महंत रामदास बालयोगी, राजपुरोहित पं0 हरि प्रसाद मिश्रा, अनुराग यादव, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर, लखीमपुर से आयी थारू समाज की श्रीमती लीला देवी, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ0 इकबाल कादरी, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह, सोनू कनौजिया, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, नवीन धवन बंटी, सागर यादव, विजय सिंह,, एसके राय, पवन मनोचा, अशोक यादव, अशोक देव समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।