Loading...

वाइल्डलाइफ एसओएस को मिला ‘टाइगर प्रोटेक्शन एंड एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’

Gargachary Times 1 July 2026, 20:30 79 views
Mathura
वाइल्डलाइफ एसओएस को मिला ‘टाइगर प्रोटेक्शन एंड एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’
फरह। रणथंभौर 5वें रॉयल रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक 2026 में वाइल्डलाइफ एसओएस को प्रतिष्ठित ‘टाइगर प्रोटेक्शन एंड एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बाघ संरक्षण और अवैध शिकार रोकने में संगठन के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। सह-संस्थापक एवं सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने यह पुरस्कार ग्रहण किया और एंटी-पोचिंग प्रयासों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने किया। पिछले तीन दशकों से वाइल्डलाइफ एसओएस की एंटी-पोचिंग इकाई ‘फॉरेस्ट वॉच’ वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर शिकार गिरोहों का पर्दाफाश, बाघ की खाल, हड्डियों की बरामदगी और अपराधियों के अभियोजन में सहयोग कर रही है। कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “यह सम्मान हमारी टीम, वन विभाग और समुदायों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।” सह-संस्थापक गीता शेषमणि ने कहा कि बाघों की संख्या में वृद्धि नाजुक है, अवैध शिकार अब भी बड़ा खतरा है।
Follow Samachar24