Loading...

फिरोजाबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 87 सिलेंडर बरामद

Gargachary Times 1 July 2026, 20:32 40 views
Firozabad
फिरोजाबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 87 सिलेंडर बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर में छापेमारी कर अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़ किया। जिला पूर्ति निरीक्षक स्वीटी सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मौके से 87 घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया गया कि जैन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण एवं कारोबार किए जाने की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार पर शिकंजा कसते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और संबंधित विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24