Loading...

डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण, जनसुविधाओं पर दिया जोर

Gargachary Times 1 July 2026, 20:44 59 views
Firozabad
डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण, जनसुविधाओं पर दिया जोर
फिरोजाबाद: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को अधिक जनोपयोगी बनाना तथा आम जनता की शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों में आम नागरिकों का आवागमन अधिक रहता है, वहां बैठने की पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छ पेयजल एवं सुव्यवस्थित शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।जिलाधिकारी ने जनसुनवाई एवं आईजीआरएस अनुभाग का अवलोकन करते हुए कहा कि यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं प्रतिदिन मिलने वाली फीडबैक की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बार-बार आने वाली शिकायतों अथवा जिन मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं, उन्हें विशेष रूप से चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों की सत्यता एवं गुणवत्ता की जांच के लिए स्वतंत्र टीमों के माध्यम से मौके पर जांच कराई जाए, ताकि नियमानुसार सही एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि “हमारा प्रयास कलेक्ट्रेट के प्रत्येक अनुभाग को जनता के प्रति पूर्ण रूप से जवाबदेह बनाना है। जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं।” इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कल्पना जायसवाल एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24