यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Gargachary Times
1 July 2026, 20:45
52 views
Firozabad
फिरोजाबाद: 2 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।इस क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा एमजी इंटर कॉलेज पहुंचे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल एवं उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कल्पना जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।