Loading...

नारखी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 July 2026, 20:18 64 views
Firozabad
नारखी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 03 जुलाई। थाना नारखी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने थाना नारखी में दर्ज मु0अ0सं0 277/26 धारा 329(3), 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त उदय प्रताप सिंह उर्फ दाऊजी पुत्र अमरपाल सिंह निवासी गढ़ी लोकी थाना नारखी तथा अनुज पुत्र रघुराज सिंह निवासी गढ़ी लोकी थाना नारखी को नारखी तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त उदय प्रताप सिंह उर्फ दाऊजी थाना नारखी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त अनुज के खिलाफ भी पूर्व में हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक आकाश कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24