यूपी-टीईटी 2026 के चलते सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि बदली, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन
Gargachary Times
3 July 2026, 20:18
52 views
Firozabad
फिरोजाबाद, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी. टीईटी) 2026 प्रस्तावित होने के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब माह के प्रथम शनिवार यानी 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन से संबंधित अन्य सभी कार्यालय आदेश पूर्ववत प्रभावी रहेंगे।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित नई तिथि पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आमजन की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जा सके।