Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, चोरी का माल बरामद

Gargachary Times 3 July 2026, 20:19 69 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दबोचा, चोरी का माल बरामद
फिरोजाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 196/26 धारा 331(4)/305ए बीएनएस में वांछित अभियुक्त विक्रम पुत्र अवनीस निवासी गागई थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी का ब्रेसलेट तथा 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही उसके पास से एक नाजायज चाकू मिलने पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 198/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक नरेन्द्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार तथा कांस्टेबल रिंकुश शामिल रहे।
Follow Samachar24