लाइनपार पुलिस ने गैंगस्टर अभियुक्त को अवैध तमंचे समेत किया गिरफ्तार
Gargachary Times
4 July 2026, 19:14
100 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम दतौजी रेलवे अंडरपास के पास से पंकज पुत्र पूरन सिंह निवासी छारबाग थाना लाइनपार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना लाइनपार में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार और रिजर्व कांस्टेबल शिवा राघव शामिल रहे।