जगन गुर्जर हत्याकांड: पगड़ी रस्म में जुटे हजारों लोग, आंदोलन की घोषणा के बाद सरकार ने मानी मागे
Gargachary Times
13 July 2026, 19:52
55 views
Dholpur
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर:
जगन गुर्जर की हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में हुई हत्या के बाद पगड़ी रस्म के अवसर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए जगन के पुत्र आसाराम की पगड़ी रश्मों के बाद गुर्जर समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से आए लोग भी शामिल थे बैठक में निर्ण य लिया गया शाम तक मांग नहीं मानने पर पर कोतवाली पहुंच कर आमरण अनशन किया जाएगा पगड़ी रसम एवं बैठक जगन के गांव बभूतिपुरा में आयोजित की गई बैठक में समझौते वाली मांगे अब तक नहीं माने जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई शाम तक जवाब नहीं आने पर गुर्जर समाज के नेताओं ने कूच करने का ऐलान किया इसके बाद प्रशासन नई बातचीत करने का संदेश भेजा
तथा सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के रूधेरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के साथ गुर्जर नेताओं की बातचीत हुई बातचीत के बाद बड़ी कोतवाली में तैनात पुलिस निरीक्षक देवेंद्र शर्मा को जांच नहीं होने तक पुलिस लाइन भेजने एवं डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू को हाई सिक्योरिटी जय अजमेर से अन्य जेल में शिफ्ट करने पर सहमति बनी डकैत जगन गुर्जर के पिता के नाम लाइसेंसी हथियार को आसाराम अथवा जगन की प्रेमिका को मेश के नाम करने की मांग की गई इस पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया प्रकरण की जांच सीबीआई से करने की मांग पर प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारियों को लिखने का शासन दिया गया वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं गुर्जर नेताओं ने इस सहमति की सूचना परिजनों को दी तब जाकर आंदोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया गया
दरअसल बाडी में तैनात पुलिस निरीक्षक देवेंद्र शर्मा के द्वारा ही जगन गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था इसी प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद जगन को खतरनाक कैदियों की लाइन में बढ़कर उसे हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर शिफ्ट किया गया था डकैत जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम एवं अन्य परिजनों का आरोप है की पुलिस निरीक्षक नेझूठा मुकदमा दर्ज किया है इसी प्रकरण की जांच होने तक पुलिस निरीक्षक को पुलिस लाइन भेजने का आश्वासन दिया गया है