पीने को पानी नहीं कैसे मिले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को को पौष्टिक आहार
Gargachary Times
13 July 2026, 19:56
50 views
Dholpur
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर
राजस्थान सरकार जहां एक और आंगनबाड़ी केदो पर 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओ को पूरक पोषाहार नियमित स्वास्थ्य जांच टीकाकरण एवं प्री स्कूल शिक्षा के केंद्र के तौर पर प्रचारित करने में पीछे नहीं हटती वहीं दूसरी ओर मडा काकौली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं महिलाओं को पीने का पानी नहीं उपलब्ध होने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस आंगनवाड़ी केंद्र का कायाकल्प मेदांता एवं लूपिन द्वारा कराया गया है पानी की व्यवस्था नहीं होने पर कार्यकारी एजेंसी द्वारा या एक हैंड पंप का बोरिंग कराया गया बोरिंग में पानी नहीं होने पर दोबारा प्रेशर देकर प्रयास किया गया किंतु उसमें पानी नहीं था आश्चर्यजनक बात तो यह है की संबंधित एजेंसी ने पानी नहीं होने के बावजूद इस बोरिंग के ऊपर हैंडपंप लगा दिया तथा पानी के लिए टंकी का फाउंडेशन भी बना दिया किंतु आज भी इस बोरिंग में पानी नहीं है यहां कार्यरत मलोदा देवी रश्मि एवं विमल देवी ने बताया की पीने के पानी की व्यवस्था दूसरे समर से की जा रही है पानी नहीं होने के कारण बच्चों गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर हैंडपंप के नाम पर की गई लीपा पोती सैगरा मीना में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच करने एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जल उपलब्ध कराने की मांग की है