ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी ने खडेरा गांव में जलभराव का किया समाधान
Gargachary Times
14 July 2026, 20:24
56 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
बलदेव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी ने गांव खडेरा
में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान किया।
पंचायत सचिव अनु चौधरी मंगलवार को टीम के साथ खडेरा गांव पहुंचे गांव में नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई। गांव में जल भराव की समस्या ना बने जिसको लेकर जेसीबी के से खुदाई कराकर जल निकासी का रास्ता बनवाया। इस दौरान सड़क और आसपास के क्षेत्र में जमा पानी भी निकाला गया।
पंचायत सचिव अनु चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है,यदि कहीं भी ऐसी समस्या सामने आती है तो उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। पंचायत सचिव अनु चौधरी ने कहा कि गांव के लोगों की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
इस दौरान एडीओ पंचायत, व लेखपाल और पुलिस बल भी मौजूद रहा।