लुहारा में सीसी रोड और अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण, राज्यसभा सांसद तेजवीर रहे मुख्य अतिथि
Gargachary Times
15 July 2026, 18:48
46 views
Mathura
फरह। ग्राम लुहारा में विकास कार्यों को नई गति मिली। गांव में नव निर्मित सीसी रोड एवं अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण बुधवार को माननीय राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जी के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल जी, प्रधान प्रेम सिंह, लाल सिंह ठेकेदार, पप्पू पचौरी, मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा एवं ग्राम प्रधान शीला देवी पत्नी लख्मी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकार्पण के बाद सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से लोगों को अंतिम संस्कार में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
ग्राम प्रधान शीला देवी ने कहा कि गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीसी रोड और शवदाह स्थल लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख अनिल जी ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य से गांव की तस्वीर बदल रही है। कार्यक्रम के अंत में प्रधान लक्ष्मी प्रधान ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।