भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ऋषि दिवाकर कांग्रेस में शामिल
Gargachary Times
15 July 2026, 18:50
39 views
Lucknow
लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जनपद इटावा के लखना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे स्व0 राम लखन धोबी जी के पुत्र श्री ऋषि दिवाकर ने आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने श्री ऋषि दिवाकर और उनके साथ आये उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में लगातार नए लोगों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होने कहा कि भाजपा ने देश भर में राम के नाम को बेंचकर राम के नाम पर वोट मांगकर सरकार बनाई और अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के नाम पर पहले चंदा चोरी किया, फिर जमीन की खरीद में घोटाला किया और अब भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी किया। ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, जो राम का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के जनपदों से लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे पार्टी को मजबूती मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में श्री ऋषि दिवाकर सहित लखना नगर पंचायत के सभासद श्री बंटी उर्फ फिरोज, श्री जानू तिवारी, श्री पंकज यादव, श्री अशोक दोहरे, मो0 तसलीम, श्री अवनीश त्रिपाठी, श्री विवेक तिवारी, श्री परवार वारसी, श्री रामबाबू त्रिपाठी, श्री शिवरतन दिवाकर, श्रीमती साधना सविता, श्रीमती संजू चैहान, सुश्री पलक, सुश्री वंशिका चैहान, श्री सत्य प्रकाश शुक्ला, श्री संजीव त्रिपाठी, श्री हरेन्द्र त्रिपाठी आदि दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर इटावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह, बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रद्युम्न दुबे आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।