Loading...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर बैठक का आयोजन

Gargachary Times 15 July 2026, 19:01 76 views
Mathura
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर बैठक का आयोजन
मथुरा: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 (दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026) के संबंध में रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुविधाओं हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने हेतु ट्रेन का प्लेटफॉर्म समय बढ़ाए। अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत ट्रेनों की संख्या बढ़ाए।यात्रियों हेतु पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन की भव्य डेकोरेशन/ साज-सज्जा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त एंट्री पॉइंट को सजाया जाए, रात्रि हेतु झालर लाइटों तथा तिरंगा लाइटिंग से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेशन में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं हेतु मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन के समस्त एंट्री पॉइंट पर होल्डिंग एरिया बनाए जाए। जिलाधिकारी ने समस्त ओवर-ब्रिज की जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गोवर्धन फाटक को मानक अनुसार सीमित समय हेतु बंद किया जाए, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने कहा की मुड़िया पूर्णिमा मेला में यात्रियों के रुकने/ठहरने हेतु कैंप लगाए जाए, जहां पर यात्री अपने ट्रेन का इंतजार करने हेतु रुक सके। उन्होंने कहा कि ट्रेन के आवागमन की सूचनाओं का निरंतर अनाउंसमेंट करते रहे तथा अनावश्यक रूप से ट्रेन के आने/जाने के प्लेटफॉर्म को बदला न जाए। यात्रियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। ट्रेन में माध्यम से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं/ यात्रियों में आने-जाने के दृष्टिगत टिकट काउंटर की संख्या को बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधाओं हेतु स्टेशन में स्थापित दुकानों के खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए तथा कहा कि दूषित/ मिलावटी/एक्सपायरी सामान नहीं बिकना चाहिए। ऐसा करने वालों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित स्थानों से ही प्रवेश एवं निकास करने की अनुमति दी जाए तथा जगह-जगह पर दिशा-सूचना चिन्ह लगाए जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऑटो, टेंपो, बसों आदि हेतु पहले से ही रूट निर्धारित किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित दूरी पर वाहनों की एंट्री बंद करे, जिससे यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एस0पी0 यातायात राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित रेलवे के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24