बारिश से पहले नहीं जागे जिम्मेदार, वीर नगर पुलिया का टूटा नाला बना हादसे का सबब
Gargachary Times
16 July 2026, 20:55
36 views
Agra
मुकुल शर्मा आगरा
दयालबाग क्षेत्र के वार्ड 28 स्थित वीर नगर पुलिया के पास टूटा हुआ बड़ा नाला स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले भी नाले का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार पार्षद, विधायक और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि मौके पर स्थिति लगातार खतरनाक होती जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान यहां दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी संभावित हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर टूटे हुए नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।