’’मिशन समाधान’’ के अन्तर्गत आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाये गये प्रकरण
Gargachary Times
16 July 2026, 21:02
38 views
Mainpuri
रिपोर्ट प्रधूम शाक्य
मैनपुरी - मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित ’’मिशन समाधान’’ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आज विकास खंड करहल, बरनाहल, कुरावली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षों से लंबित राजस्व, पट्टा भूमि संबंधी विवादों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होेने स्वयं गांव में पहुंच शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी, राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराया तथा जहां शिकायतें सही पाई गईं वहां तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जे हटवाए। उन्होंने कहा कि गरीब, भूमिहीन एवं पात्र व्यक्तियों को उनके वैधानिक अधिकार हर हाल में दिलाया जायेगा तथा सरकारी, पट्टे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने विकास खंड करहल के ग्राम रावरी किरथुआ में शिकायतकर्ता रनवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1982 में उसे गाटा संख्या-1855, 1886 पर पट्टे की भूमि आवंटित की गई थी लेकिन गांव के कुछ दबंगों द्वारा कब्जा नहीं करने दिया गया, शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले 44 वर्षों में कई बार राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश एवं सीमांकन कराया गया लेकिन प्रत्येक बार विरोध के कारण उसे अपनी भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका, हाल ही में दबंगों ने उसकी आवंटित भूमि पर धान की रोपाई कर दी है, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होने मौके पर पूर्व में कराए गए सीमांकन का सत्यापन कराया, अभिलेखों एवं चिन्हांकन के आधार पर अवैध रूप से रोपी गई धान की फसल तत्काल हटवाकर रनवीर सिंह को उसकी पट्टे की भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया, ग्राम के ही सूबेदार को 20 वर्ष पूर्व आवंटित पट्टे की भूमि पर भी मौके पर पैमाइश कराकर काबिज कराया। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति पट्टाधारक के कब्जे में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
श्री त्रिपाठी ने विकास खंड बरनाहल के ग्राम कनकपुर सादा पहुंच गाटा संख्या-141 सार्वजनिक तालाब, गाटा संख्या-125 चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायतें सही पाए जाने पर अपनी मौजूदगी में जे.सी.बी. से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि तालाब की तत्काल खुदाई कराकर उसे मूल स्वरूप में विकसित किया जाए ताकि वर्षा जल संचयन हो सके और ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके साथ ही चकमार्ग पर आवश्यकतानुसार मिट्टी डलवाकर उसे सुगम, आवागमन योग्य बनाया जाए, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि तालाब, चकमार्ग, चारागाह एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा, ऐसी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर उसका उपयोग केवल जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में नियमित निरीक्षण करते हुए पुनः कब्जा होने की संभावना पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होने तहसील कुरावली के ग्राम मिढ़ावली कलां पहुंच सुलेखा द्वारा गाटा संख्या-136 में आवंटित पट्टे की भूमि पर बेचेलाल द्वारा जबरन कब्जा कर अस्थायी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर उन्होने राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण कर प्रारंभिक जांच के दौरान अस्थायी निर्माण को अवैध पाए जाने पर अपनी उपस्थिति में अस्थायी बाउंड्रीवॉल को तत्काल गिरवा दिया। उन्होने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों एवं तथ्यों का गहन परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयुक्त के न्यायालय में विचाराधीन वाद का अंतिम निर्णय होने तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखें, कोई भी पक्ष भूमि की वर्तमान स्थिति में किसी प्रकार का परिवर्तन करने का प्रयास न करे यदि किसी पक्ष द्वारा न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होने कहा कि मिशन समाधान केवल शिकायतों के निस्तारण का अभियान नहीं है बल्कि शासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है