Loading...

इटावा चेन स्नैचिंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बच्चे को बनाया था बंधक

Gargachary Times 17 July 2026, 20:26 49 views
Firozabad
इटावा चेन स्नैचिंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बच्चे को बनाया था बंधक
फिरोजाबाद: 3 जुलाई 2026 को जनपद इटावा में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित दो अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन ने बताया कि दोनों बदमाशों के ट्रेन से झारखंड भागने की सूचना मिलने पर इटावा एसओजी टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बच्चे को बंधक बना लिया और उसे ढाल बनाकर भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर बच्चे को छोड़ने के बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल छीन ली और फरार होने लगे। पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया।पुलिस टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाशों का लगातार पीछा किया। अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों में एक बदमाश को इटावा एसओजी टीम ने तथा दूसरे को फिरोजाबाद और इटावा पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया।अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन ने बताया कि दोनों अपराधियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच नियमानुसार कराई जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, बहादुरी और समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow Samachar24