Loading...

शुक्रवार परेड में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस, यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Gargachary Times 17 July 2026, 20:27 47 views
Firozabad
शुक्रवार परेड में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस, यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई तथा ड्रिल कराकर अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया। परेड के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया और टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में अर्दली कक्ष का आयोजन किया गया, जहां एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को अपने-अपने शाखाओं के रजिस्टर पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस मेस, रेडियो शाखा, यातायात शाखा तथा अन्य कार्यालयों का भी गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, समयबद्धता और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
Follow Samachar24