परिवार परामर्श केंद्र ने पांच परिवारों में कराई सुलह, मिशन शक्ति अभियान के तहत लौटीं रिश्तों में खुशियां
Gargachary Times
19 July 2026, 20:12
30 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एवं दीदी प्रोजेक्ट ने मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान के तहत रविवार को पांच घरेलू विवादों का सफल निस्तारण कराया। काउंसलिंग के बाद सभी परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कराए गए। काउंसलरों के प्रयास से सभी पांच मामलों में सुलहनामा तैयार कराया गया, जिसके बाद परिवारों को साथ रहने की सहमति के साथ सकुशल घर रवाना किया गया।
समझौते के बाद सभी पक्षों ने परिवार परामर्श केंद्र और फिरोजाबाद पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना और आपसी संवाद के माध्यम से घरेलू विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराना है।