Loading...

रामगढ़ पुलिस ने 600 ग्राम गांजा के साथ शातिर तस्कर को दबोचा

Gargachary Times 19 July 2026, 20:12 33 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस ने 600 ग्राम गांजा के साथ शातिर तस्कर को दबोचा
फिरोजाबाद। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने 600 ग्राम गांजा के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिना धर्म कांटा से उर्दू नगर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की। पुलिस ने अमित पुत्र संतोष निवासी भगवान नगर, किशन नगर टापा पैठ, थाना उत्तर (हाल निवासी विजय नगर, गली नंबर-2, नगला बरी, थाना रामगढ़) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मुकदमा संख्या 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24