Loading...

शिकोहाबाद पुलिस ने मोबाइल छिनैती का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 19 July 2026, 20:13 65 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस ने मोबाइल छिनैती का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को एक महिला ने थाना शिकोहाबाद में अज्ञात बाइक सवार द्वारा मोबाइल छीनने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 553/26 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दखिनारा रोड स्थित शराब ठेके के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन उर्फ सनी पुत्र संतोष निवासी बलकेश्वर चौराहा, थाना कमला नगर (आगरा) तथा मोनू पुत्र शैलेश निवासी शंकरपुरी, थाना शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वीवो YS1A मोबाइल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP84 AU 3328) बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow Samachar24