Loading...

धनगर महासभा की आक्रोश बैठक, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग तेज

Gargachary Times 19 July 2026, 20:14 31 views
Firozabad
धनगर महासभा की आक्रोश बैठक, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग तेज
टूंडला (फिरोजाबाद)। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद एवं महादेव नगला गोला, टूंडला में आक्रोश बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासनादेश के अनुरूप तहसीलों से धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर कार्य कर रही है, लेकिन धनगर समाज को उसके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासनादेश होने के बावजूद प्रशासन द्वारा धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे समाज में असंतोष है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपकर संसद एवं विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया जाएगा। महासभा ने यह भी कहा कि जो जनप्रतिनिधि समाज की इस मांग का समर्थन नहीं करेंगे, भविष्य में समाज उनके प्रति अपना समर्थन देने पर विचार करेगा। बैठक में सामाजिक सुधार पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने दहेज प्रथा, अशिक्षा, नशाखोरी, मृत्यु भोज, बाल श्रम, बाल विवाह, गुटखा सेवन जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में राजू धनगर, हरकेश धनगर, रोहित धनगर, सुनीता धनगर, सुमन धनगर, सावित्री देवी, शिवानी धनगर, विजय प्रकाश धनगर, राजकुमार धनगर, अंकुश धनगर, नंदकिशोर, जय धनगर, हर प्यारी, शंकर, लोकेश धनगर, ओमवीर, अमित धनगर, जितेंद्र धनगर, शैलेंद्र धनगर, गुलशन धनगर, आशीष, टीटू धनगर, गंगा धनगर, नंदिनी धनगर, सरिता धनगर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24