नाबालिगों के फर्जी जॉब कार्ड बनवाकर रामजीराम योजना की निकाली जा रही धनराशि
Gargachary Times
20 July 2026, 19:23
42 views
Jalaun
कोंच(जालौन) भारत सरकार द्वारा राम जी राम योजना के माध्यम से ग्रामों में रोजगार गारंटी उपलब्ध करवाई जाती है जिससे मजदूर वर्ग के लोगों को काम मिल सके लेकिन ग्राम घुसिया में सरकार की मंशा को पलीता लगाते हुए मजदूरों के हक को छीना जा रहा है।
उक्त के संबंध में ग्राम घोसिया निवासी प्रद्युम्न पटेरिया पुत्र राज किशोर ने दिन सोमवार को उप जिला अधिकारी अभिनव कुमार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में प्रधान द्वारा नाबालिकों के नाम से जॉब कार्ड बनवाकर रामजी राम योजना के तहत फर्जी तरीके से भुगतान आहरित किया जा रहा है वही जेसीबी मशीन द्वारा तालाब की अवैध खुदाई करके लाखों रुपए की मिट्टी विक्रय की गई है जॉब कार्ड धारक रिया पुत्री मुनेश कुशवाहा जन्म तिथि 17 अक्टूबर 2008 जो 17 वर्ष 10 माह व तान्या पुत्र मुनेश जन्म तिथि 1जनवरी 2011 उम्र 15 वर्ष जो आधार कार्ड के अनुसार जन्म तिथि है ऐसे जॉब कार्ड बना कर सरकारी धन का दुरुपयोग ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा है जिसकी शिकायत पूर्व में एस डी एम को दी गई लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी प्रद्युम्न ने एस डी एम से लगाये गए आरोपों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की मांग की है।