Loading...

वरिष्ठता क्रम के आधार पर डाॅ सुरेंद्र सिंह एमपीडीसी के प्राचार्य बने

Gargachary Times 20 July 2026, 19:46 40 views
Jalaun
वरिष्ठता क्रम के आधार पर डाॅ सुरेंद्र सिंह एमपीडीसी के प्राचार्य बने
कोंच बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी से सम्बद्ध मथुरा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंच की प्रबन्ध समिति ने महाविद्यालय में कार्यरत डॉ सुरेन्द्र सिंह को वरिष्ठता क्रम के आधार पर कार्यवाहक प्राचार्य पद पर नियुक्त किया है। डॉ सुरेन्द्र सिंह एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास के पद पर वर्ष 2010 से कार्यरत है। प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक केदारनाथ निरंजन,मंत्री ओम शंकर अग्रवाल , कोषाध्यक्ष शिव कुमार निरंजन ने सोमवार को पूर्वाह्न डाॅ सुरेंद्र सिंह को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त प्राचार्य ने स्टाफ के साथ बैठक कर छात्र छात्राओ को उच्च शिक्षा एवं विद्यालय की प्रगति पर चर्चा की।पत्रकारो से बातचीत में डाॅ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वरिष्ठता क्रम के अधार पर मुझे विद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। उन्होने कहा सभी के सहयोग से विद्यालय के विकास के साथ-साथ छात्र छात्राओ को बेहतर शिक्षा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वही उन्होने कहा विद्यालय मे कार्यरत स्टाफ की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।डाॅ सुरेंद्र सिंह ने कहा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओ की यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा तथा विद्यालय आने बाले अभिभावको का पूरा सम्मान किया जाएगा।उन्होंने प्रबन्ध समिति के साथ-साथ छात्र छात्राओ से सहयोग की अपेक्षा की।इस अवसर पर डॉ राघवेन्द्र सिंह, डॉ ओमप्रकाश,महेंद्र नाथ मिश्रा, विजय विक्रम सिंह,सुधीर अवस्थी,हरिश्चंद्र तिवारी,भूपेन्द्र त्रिपाठी,सुनील कुमार निरंजन, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24