अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के विचारों का प्रसार प्रचार करे: जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी

Gargachary Times 7 September 2025, 21:09 194 views
Bulandshahr News
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के विचारों का प्रसार प्रचार करे: जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी
बुलंदशहर के स्याना में पार्टी कार्यकर्ता गांव,गरीब,पीड़ित,वंचितों,शोषित,दलितों,आदिवासीयों,अल्पसंख्यकों, महिलाओं,नौजवानों,किसानों,व्यापारियों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों तथा अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री भारत सरकार मा अनुप्रिया पटेल जी के विचारों का प्रसार प्रचार करे उक्त विचार अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी जी ने अपना दल एस बुलन्दशहर के स्याना कैम्प कार्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने कहा समाज के हर वर्ग की बुलन्द आवाज मा अनुप्रिया पटेल जी के द्वारा ऐतिहासिक कार्य कराए गए है उनको पार्टी कार्यकर्ता जनमानस तक पहुंचाएं और उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराए।जिला अध्यक्ष ने पार्टी संगठन की समीक्षा की तथा सभी विधान सभा अध्यक्ष तथा फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को अपनी कार्यकारणी 15 दिवस में गठित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष,पुरूषोतम सैन जिला उपाध्यक्ष,मोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष,हाजी सबील अंसारी जिला उपाध्यक्ष,खालिक अंसारी जिला महासचिव,भूप सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मंच,भगवत जाटव जिला सचिव,गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,जितेन्द्र लोधी जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच, डॉ प्रशांत माहुर लोधी,मुन्ना अहमद अल्वी,सुभाष चौधरी,विपिन कुमार,मोहित पाल पाली,मोहसिन फरहान,कुशल गुर्जर,अमित लोधी,जितेन्द्र कुमार,मदन पाल बाल्मीकि,तेजपाल सिंह,हरिओम सैनी जिला कार्यकारणी सदस्य,युवा नेता सतीश लोधी,कपिल कुमार गौतम जोन अध्यक्ष स्याना,समून मालिक विधान सभा उपाध्यक्ष,अंकुशपाल पाली,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।