भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का हुआ भव्य सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
Gargachary Times
20 July 2026, 19:26
50 views
Mathura
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का वार्ड नंबर 52 चंद्रपुरी धोली प्याऊ पार्षद सरस्वती धर्मेश नौहवार के निवास स्थान आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने ढोल नगाड़े ,फूल मालाओं ,और गगन भेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि भाजपा के उन समर्पित कार्यकर्ताओं का है जो दिन-रात पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने में लगे रहते हैं, उन्होंने आगामी चुनावों को सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सोपी है वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे , और प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे इस कार्यक्रम में महानगर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, सुरेंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी पंकज खंडेलवाल, सोनू चौधरी ,योगेश चौधरी, हीरालाल भगोर, राधा रमन शर्मा, कप्तान वीरेंद्र सिंह , हर्षगोर ,मनीष चौधरी ,विनय गिरी गोस्वामी , यस सारस्वत ,बच्चू सिंह वर्मा ,चंद्र प्रकाश दीक्षित ,विपिन चाहर,विनोद भारद्वाज , गणेश पाल मास्टर,आदि लोग उपस्थित रहे