Loading...

मार्कपुर के दीपक लोधी की सेना ट्रेनिंग पूरी, लौटने पर गांव में जश्न

Gargachary Times 20 July 2026, 19:42 48 views
Bulandshahr
मार्कपुर के दीपक लोधी की सेना ट्रेनिंग पूरी, लौटने पर गांव में जश्न
जनपद बुलंदशहर : विकासखंड अनूपशहर क्षेत्र के गांव मार्कपुर निवासी दीपक लोधी अग्निवीर सेना के तहत् अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार अपने गांव लौटे। ग्रामीणों और युवाओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाए मालाएं पहनाई और जगह जगह फूलों की वर्षा की। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही दीपक के पिता ओमपाल सिंह ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई बेटा देश की सेवा में भर्ती होता है। तो परिवार के साथ साथ गांव और जिले का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके बेटे धर्मेन्द्र कुमार की उपलब्धि अन्य युवाओं को भी सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी
Follow Samachar24