Loading...

राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर में 18वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

Gargachary Times 22 July 2026, 19:20 39 views
Mathura
राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर में 18वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया
फरह,गांव रैपुरा जाट के पुराने तालाब किनारे स्थित श्री राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर का 18वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूल बंगला सजावट से भव्य रूप से सजाया गया तथा मां का विशेष श्रृंगार और पूजन,अर्चन किया गया। स्थापना दिवस की खुशी में केक भी काटा गया। कार्यक्रम के दौरान 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही लंगूरा, मातृशक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन भर मंदिर परिसर मां के जयकारों और भजन,कीर्तन से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां का गुणगान किया तथा सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर मंदिर सेवक राजकुमार उर्फ पप्पू सेठ, राजेश कुमार अग्रवाल, त्रिलोकी चंद्र अग्रवाल, रूना सारस्वत, निक्कू, रजनी, गुल, शिवानी, नेहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी भक्तों ने सहयोग दिया।
Follow Samachar24