राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा का दम, यूनिवर्सल अकादमी ने जीते 32 पदक
Gargachary Times
22 July 2026, 19:30
42 views
Agra
आगरा। फिरोजाबाद के एड्डीफाई स्कूल में 18 एवं 19 जुलाई को यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी, आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 से अधिक जनपदों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अकादमी के एनआईएस कोच शिवम् गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
स्वर्ण पदक विजेताओं में संध्या, वेदांशी राज निगम, वैष्णवी वर्मा, वैष्णवी मिश्रा, इक्षिता, नायरा अग्रवाल, अनव सिकरवार और शिवम त्यागी शामिल रहे। वहीं रजत पदक अक्षिता गुप्ता, आन्या शर्मा, वेदिका चौहान, आस्था सिकरवार, चैतन्य राज, सम्यक सिंह, पुलकित राज, सम्राट सिसोदिया, ऋषि, माधव शर्मा, अभय प्रताप तथा अथर्व राज ने जीते। कांस्य पदक विजेताओं में कुनिका अग्रवाल, प्रतिष्ठा, दीक्षा, विराट, शौर्य, सिद्धार्थ, प्रिंस, नवीन, ऐश्वर्य और विद्यांश सक्सेना का नाम प्रमुख रहा।
प्रतियोगिता से लौटने पर अकादमी में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी विपिन कुमार गौर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर सी.पी. प्रताप सिंह, अभिभावकों तथा अन्य खिलाड़ियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोच शिवम् गुप्ता ने कहा कि अकादमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अकादमी के खिलाड़ी भविष्य में भी आगरा और उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन करते रहेंगे।